Salman और Arjun Kapoor के बीच COLD WAR हुआ ख़त्म, सलमान की एक्स भाभी को डेट करने वाले अर्जुन ने दिया हिंट | क्या अर्जुन और सलमान के बीच अब सब कुछ नॉर्मल हो गया है क्योंकि सलमान की एक्स भाभी को डेट करने वाले अर्जुन ने हिंट दे दिया है। तो चलिए जानते हैं कि सलमान खान को लेकर अर्जुन ने ऐसा क्या कहा है जिससे सबको लगने लग गया है कि उनकी और सलमान की वॉर की अब एंड हो गई है दरअसल, अर्जुन कपूर और सलमान खान आपस में बात नहीं करते हैं ये तो सबको भलीभांति मालूम है।
कुछ वक्त पहले अर्जुन और सलमान के रिश्ते में दरार आ गई थी। मगर अब लग रहा है दोनों के बीच सब ठीक हो रहा है। सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच कोल्ड वॉर खत्म हो गई है। देखिए। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर थ्री को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और वो टाइगर थ्री का प्रमोशन करने में सुपर बिजी हैं और जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी आउट होने वाला है। सलमान खान टाइगर थ्री का प्रमोशन करने के लिए भारत और पाकिस्तान के मैच में प्रमोशन करने के लिए जाने वाले हैं। यह मैच 14 अक्टूबर को होने वाला है।
Salman और Arjun Kapoor के बीच COLD WAR हुआ ख़त्म
सलमान ने हाल ही में इसकी अनाउंसमेंट भी की है। ऐसे में सलमान के प्रोमोशन का वीडियो यशराज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब इसी वीडियो को अर्जुन कपूर ने लाइक किया है। जिसके बाद से लगने लग रहा है कि अर्जुन और सलमान के बीच कोल्ड वॉर खत्म हो गई है। लोगों ने जैसे ही इस वीडियो के लाइक में अर्जुन कपूर का नाम देखा वैसे ही लोग कयास लगाने लग गए कि अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच अब सब कुछ ठीक हो चुका है।
कोल्ड वॉर अब खत्म हो गया है। हालांकि इस पर सलमान खान या अर्जुन कपूर की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। ना ही इनकी कोई मीटिंग हुई है। ये बस इस लाइक्स के आधार पर बातें हो रही है। जिसको देखने के बाद बस यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि सलमान की ये वाली वीडियो उनका अर्जुन कपूर को भी भा गया है। जिस वजह से वो खुद को लाइक करने से रोक नहीं पाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर ने कभी पब्लिकली सलमान खान के साथ अनबन के बारे में बात नहीं की है।
लेकिन अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बात ज़रूर की थी। उन्होंने कहा था, अर्जुन और सलमान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। बोनी कपूर ने साल दो हज़ा 3 में एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान ने ही अर्जुन को एक्टर बनने के लिए मोटिवेट और इंस्पायर दिया था। अर्जुन हमेशा से डायरेक्टर बनना चाहता था इसलिए ही मेरा उसे बतौर हीरो लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं था। लेकिन एक दिन सलमान का मेरे पास फोन आया कि अर्जुन को एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहिए क्योंकि उनमें वो एलिमेंट है।
उसके बाद सलमान ने अर्जुन को अपनी छांव में लिया और ग्रूम किया। कुल मिलाकर अर्जुन ने जबसे सलमान की एक्स भाभी मलाइका को डेट करना शुरू किया तब से ही सलमान और अर्जुन के बीच खटपट चालू हो गई थी। अब ऐसे में इस पोस्ट पर अर्जुन की लाइफ को देखकर फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और फैंस खुशी के मारे झूम उठे हैं।
यह भी पढ़ें –
Shocking: इस शख्स के हाथो जाएगी अक्षरा की जान, प्रणाली के आखिरी एपिसोड पर अब हुआ ये खुलासा