प्यार में Salman खान को फिर मिला धोखा, सलमान से AFFAIR के बाद अब किसी और संग ब्याह रचाएंगी Pooja Hegde | प्यार में सलमान खान को फिर मिला धोखा, क्योंकि किसी का भाई किसी की जान, फिल्म की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े संग सलमान खान की डेटिंग की खबरें खूब वायरल हुई, पूजा सलमान फिल्म करते करते एक दूसरे के प्यार में गिर पड़े और बात आगे बढ़ गई। लेकिन अब हवाओं का डायरेक्शन ही चेंज हो गया है। पूजा सलमान की होने के बजाय किसी और से इश्क लड़ा रही हैं, सलमान के सपनों का राजकुमार कोई और होने वाला है।
दरअसल, परिणिति चोपड़ा की शादी का जश्न अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि बॉलीवुड गलियारों में एक और वेडिंग होने की खबरें तैरने लगी हैं। जी हां, सुनने में आया है कि सलमान खान संग अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली पूजा हेगड़े शादी के बंधन में बंध सकती हैं और एक्ट्रेस जिससे शादी का मन बना रही हैं वो कोई हीरो नहीं बल्कि क्रिकेटर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा मुंबई बेस्ड क्रिकेटर से ब्याह रचाने वाली हैं।
हालांकि पूजा की वेडिंग को लेकर कोई ऑफीशियल कन्फर्मेशन तो नहीं आई है लेकिन इन खबरों के बाद से लोगों को ये जरूर लगने लग गया है कि पूजा ने सलमान खान का दिल तोड़ दिया है। लेकिन बात की जाए इस क्रिकेटर की तो पूजा हेगड़े का नाम इनके साथ पहले भी लिंक हो चुका है और वो इससे पहले एक दूसरे क्रिकेटर से भी उनका नाम लिंक हुआ था। खबरें थी कि पूजा कर्नाटक बेस्ड क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। मगर पूजा ने तब इन लिंकअप की खबरों को रयूमर करार दे दिया था।
प्यार में Salman खान को फिर मिला धोखा
लेकिन अब बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस मुंबई बेस्ड एक भारतीय क्रिकेटर के प्यार में पड़ गई हैं और अब दोनों ने शादी का फैसला ले लिया है। दोनों के ही परिवारों ने इस रॉयल वेडिंग की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा इस क्रिकेटर को लंबे समय से डेट कर रही थीं। हालांकि अभी तक इस मिस्ट्री मैन का नाम सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि पूजा जल्दी ही अपनी शादी का ऐलान करने वाली हैं। लेकिन इसी बीच सलमान को लेकर उनके फैंस अब टेंशन में आ गए हैं।
उनको लगने लगा है कि पूजा के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है। दरअसल, फिल्म दो स्टार्स जब एक साथ आते हैं और दोनों के अफेयर की खबरें ना उड़े ऐसा हो ही नहीं सकता है। बॉलीवुड के गलियारों में गॉसिप है कि सलमान खान और पूजा हेगड़े एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके पीछे की वजह फिल्म किसी का भाई किसी की जान का गाना था। जिसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री दिखी थी। इसके साथ ही कई खबरों में ऐसा दावा किया गया था कि शूटिंग के दौरान पूजा हेगड़े और सलमान खान के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी।
लेकिन अब जो दी जा रही है उससे ये झलक रहा है कि पूजा और सलमान के बीच कुछ भी ऐसा नहीं है जिससे वो इस रिश्ते को नाम दे पाएं और यही वजह है कि पूजा का नाम अब एक क्रिकेटर से जुड़ने लगा है। मगर यहां भी एक ट्विस्ट है। जी हां, लगातार उठ रही अफेयर की खबरों पर अब पूजा हेगड़े ने रिएक्शन भी दी है और सबकुछ साफ कर दिया है। पूजा हेगड़े ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान दावा किया कि वो सिंगल हैं और फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर है। पूजा ने कहा, मैं इस बारे में क्या कहूं। मैं अपने बारे में ऐसी खबरें पढ़ती रहती हूं।
मैं सिंगल हूं। मुझे सिंगल रहना पसंद है। मैं फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं। फोकस कर रही हूं। मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती। खैर, पूजा ने जो बात बताई है, उस पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। क्योंकि स्टार्स अक्सर अपनी शादी वाली बात को खारिज करके ही चलते हैं और जब शादी की डेट करीब आने लगती है तब मीडिया में खबरें बनने लगती हैं। फिलहाल तो सब पूजा से ये जानना चाहते हैं कि क्या वाकई में सलमान का दिल उन्होंने तोड़ दिया है और पूजा किसी क्रिकेटर को अपना लाइफ पार्टनर बनाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें –
Bigg Boss 17: INSIDE VIDEO LEAK इस बार सबसे अलग है, घर का नजारा