Shahrukh Khan ने की सबकी बोलती बंद, बॉक्स ऑफिस पर Jawan ने मचाई तगड़ी तबाही

Brahmanandacademy
By Brahmanandacademy 3 Min Read
Shahrukh Khan ने की सबकी बोलती बंद, बॉक्स ऑफिस पर Jawan ने मचाई तगड़ी तबाही

Jawan Breaks Records: 7 सितंबर को शाहरुख खान की फ़िल्म जवान रिलीज हुई। रिलीज से पहले ही फ़िल्म की रिकॉर्ड तोड़ ऐडवान्स बुकिंग हुई। कई कई शहरों में सुबह 5:00 बजे से लेकर लेट नाइट शो भी लगे। फ़िल्म को रिलीज हुए अभी 4 दिन भी नहीं हुए और जवान का जलवा देश विदेश के सिनेमाघरों में छाया हुआ है।

ज्यादातर शो हाउसफुल चल रहे हैं। पिछले 4 दिन की कमाई के आंकड़े में जवान ने अब तक देशभर में 287,00,00,000 दुनिया भर में एक 540,00,00,000 का कारोबार कर लिया है। वहीं पांचवें दिन की सुबह के शो में ₹7,00,00,000 के टिकट एडवान्स में ही बिक गए थे।

फ़िल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की गई है। भारत में पहले दिन की कमाई में जवान ने ₹75,00,00,000 कमाए, जिसमें हिंदी सिनेमाघरों की कमाई 65,00,00,000 रही। दूसरे दिन जवान ने 53,00,00,000 तीसरे दिन 77.80,00,00,000 तो वहीं चौथे दिन जवान ने रेकोर्ड 81,00,00,000 का बिज़नेस किया है।

Jawan Breaks Records

Shahrukh Khan ने की सबकी बोलती बंद, बॉक्स ऑफिस पर Jawan ने मचाई तगड़ी तबाही
Shahrukh Khan ने की सबकी बोलती बंद, बॉक्स ऑफिस पर Jawan ने मचाई तगड़ी तबाही

ओपनिंग डे में पठान ने भारत में 57,00,00,000 दुनिया भर में 106,00,00,000 की कमाई की थी। भारत में पहले दिन 75 और दुनिया भर में ₹129,00,00,000 बटोर कर जवान ने पठान के बंपर रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

इस साल पठान के बाद बड़े पर्दे पर जवान शाहरुख की दूसरी फ़िल्म है। इसे भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। दुनिया भर में ओपनिंग के दिन में ही 129,00,00,000 का व्यापार करने वाली पहली फ़िल्म बन गई है जवान। वहीं सबसे तेजी से 300,00,00,000 के क्लब में शामिल होने वाली मूवी का तमगा भी जवान को जाता है।

इससे पहले ये खिताब पठान के नाम था। अमेरिका में पहले हफ्ते की कमाई के मामले में जवान का आंकड़ा बार्बी और उपाध्याय मर से भी अव्वल रहा। अब देखना है कि शाहरुख की दीवानगी और जवान का जादू बुलंदी के और कितने रिकॉर्ड तोड़ेगा।

ये भी पढ़े – कब और कहां बनेगा दूसरा पार्ट JAWAN – 2, SHAHRUKH के एक SPOILER से लीक हुआ PLOT

Share this Article
Leave a comment